शाहरुख़ के गाने पर झूम-झूमकर नाचीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद अपने देसी अंदाज को नहीं भूलती. यही वजह है कि वह चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती हैं. अब हाल ही में प्रियंका की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हे देख फैंस के होश उड़ गए हैं। वहीं अब उनकी पार्टी के वीडियोज भी धीरे-धीरे वायरल हो रहे हैं। फिलहाल एक क्लिप सामने आई है जिसमें वह शाहरुख खान के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान उनके साथ उनके दोस्त औऱ फैमिली के लोग भी हैं। वैसे प्रियंका इस वीडियो में हाथ में ड्रिंक लिए हैं और कुछ लोग खाते नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने लॉस ऐंजेलेस के अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट की थी।

इस पार्टी में निक के भाई जो, लिली सिंह और कल पेन जैसे कई लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी के फोटोज खुद प्रियंका भी शेयर कर चुकी हैं। वहीं अब उनके फैनपेज पर वीडियो शेयर किये जा रहे हैं. आप देख सकते हैं इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ दीवानगी-दीवानगी पर डांस करती नजर आ रही हैं। दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने वाइट लहंगा पहन रखा था. वीडियो में वह हाथ में ड्रिंक लिए हुए है। आप देख सकते हैं उनकी डीजे पार्टी में काफी रौनक है। खाना-पीना चल रहा है और उनके विदेशी दोस्त भी इंडिया के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने दिवाली पर निक के साथ फोटोज शेयर किए थे। इसी के साथ कैप्शन लिखा था, ‘हमारे पहले घर में हमारी पहली दिवाली, यह हमेशा स्पेशल रहेगी।’
वहीं प्रियंका ने पार्टी में आए लोगों का शुक्रिया कहा था और एक फोटो शेयर कर लिखा था, ‘जो भी हमारे घर आए और न सिर्फ कपड़ों बल्कि डांसिंग से भी मेरे कल्चर का हिस्सा बने उन सब ने मुझे घर जैसा फील करवाया।’ इसी के साथ प्रियंका ने निक जोनस को बेस्ट हसबैंड और पार्टनर भी बताया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *