पति दूसरी महिला को करता था पसंद, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

मुंगेली। पति का दूसरी महिला से संबंध होने और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर मुंगेली जिले की 20 वर्षीय अंशु यादव ने शादी के महज 6 महीने बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंशु यादव की शादी छह महीने पहले फास्टरपुर में संजय यादव से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद संजय ने अंशु को बताया कि वह दूसरी लड़की को पसंद करता है, और उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई थी। यह सुनकर अंशु लगातार तनाव में रहने लगी।
रविवार की रात संजय अपने काम पर गया हुआ था। अंशु भोजन के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। अगले दिन जब वह सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी सास और ननद ने कमरे में जाकर देखा। वहां अंशु का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने तुरंत फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और मायके वालों के बयान दर्ज किए। मायके वालों ने भी पुष्टि की है कि संजय दूसरी लड़की को पसंद करने की बात कहकर अंशु को प्रताड़ित करता था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *