‘वो मुझे खुश करती है’, मलाइका संग फोटो शेयर कर बोले अर्जुन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को आए दिन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ देखा जाता है। दोनों एक दूजे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में बीते रविवार को उन्होंने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जो इस समय तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो अनिल कपूर के आवास पर आयोजित दिवाली पार्टी की है। आप सभी को बता दें कि इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका एकसाथ पहुंचे थे।
वहीं से एक फोटो को शेयर कर अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, “जब वह मेरी बकवास पर हंसती है, तो वह मुझे खुश करती है ।।।” वहीं दूसरी तरफ मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। इसी के साथ अर्जुन की चाची महीप कपूर, जो अभिनेता संजय कपूर की पत्नी हैं, ने पोस्ट पर दिल के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। वहीं ताहिरा कश्यप ने भी एक दिल का इमोजी शेयर किया।
आप सभी को बता दें कि अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइका ने गुलाबी और ग्रीन कलर की डिजायनर मनीष मल्होत्रा ​​की साड़ी पहनी थी, जिसे पारंपरिक हार और चूड़ियों के साथ जोड़ा गया था। वहीं अर्जुन ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। पार्टी में अर्जुन कपूर मलाइका के साथ हाथ में हाथ डाले गए थे और उस दौरान का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। आपको बता दें कि अनिल की दिवाली पार्टी में अर्जुन की बहनें अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से लेकर उनके पिता बोनी कपूर तक सभी मेहमान शामिल थे। वहीं इस पार्टी में अर्जुन की दादी निर्मल कपूर भी शामिल हुई थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *