दार्जिलिंग में आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेने भारत स्काउट गाइड सक्ति जिले के बच्चे 6 नवंबर को हुए रवाना
सक्ति-आगामी 8 नवंबर से 12 नवंबर तक दार्जिलिंग के कुरसेआग में आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेने के लिए 6 नवंबर को भारत स्काउट गाइड जिला शक्ति की ओर से 6 छात्र-छात्राएं एवं एक प्रभारी सहित कुल 7 लोग रवाना हुए,इस दौरान शक्ति रेलवे स्टेशन में भारत स्काउट गाइड के सदस्यों ने शिविर में जाने वाले बच्चों को ट्रैक सूट सहित अन्य स्काउटिंग सामग्री का वितरण किया तथा इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षणिक जिला शक्ति मीता मुखर्जी के मार्गदर्शन में प्रमुख रुप से भारत स्काउट गाइड सक्ति जिले के जिला संगठन आयुक्त डी ओ सी राजकुमार पटेल, भारत स्काउट गाइड जिला संघ शक्ति के सदस्य अमरलाल अग्रवाल, जिला संगठन आयुक्त गाइड कमला दपी गबेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पुष्पेंद्र कौशिक, भारत स्काउट गाइड जिला शक्ति की जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड गीता सायतोड़ा एवं जिला सचिव रामनारायण सायतोड़ा प्रमुख रूप से मौजूद थे
इस दौरान दार्जिलिंग जाने वाले समस्त बच्चों को जिनमें प्रमुख रूप से कुमारी आस्था देवांगन, चंद्र कुमार यादव, सूरज सोनी, नरेंद्र यादव,सुमन साहू एवं बबीता चौहान शामिल है, तथा इनके साथ प्रभारी के रूप में गीता सायतोड़ा भी साथ रहेंगे, 6 नवंबर को दोपहर साउथ बिहार एक्सप्रेस से ये सभी छात्र छात्राएं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रवाना हुए तथा रायपुर से 6 नवंबर की रात्रि अहमदाबाद- हावड़ा एक्सप्रेस से सभी कोलकाता रवाना होंगे,तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से भारत स्काउट गाइड के छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के दिशा- निर्देशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे,उल्लेखित हो कि दार्जिलिंग शहर में 8 नवंबर से 12 नवंबर तक राज्य स्तरीय पर्वतारोही व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया है
इस अवसर पर शक्ति रेलवे स्टेशन में भारत स्काउट गाइड जिला संघ शक्ति के सदस्य अमरलाल अग्रवाल ने पर्वतारोही शिविर में जाने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफल यात्रा की कामना की, साथ ही कहा कि भारत स्काउट गाइड से हम सभी को अनुशासन एवं हमारे व्यक्तित्व का विकास भी होता है, तथा हमें स्काउटिंग के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के साथ ही इसमें निरंतर कार्य करना चाहिए, इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त डिओसी राजकुमार पटेल ने भी सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की, ज्ञात हो कि भारत स्काउट गाइड शक्ति जिले की ओर से निरंतर स्काउटिंग गतिविधियों में सक्रियता के साथ सहभागिता की जाती है, तथा चाहे पंचमढ़ी में आयोजित शिविर हो या देश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले शिविर, शक्ति जिले के बच्चे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शक्ति जिले का नाम रोशन करते हैं
