धर्मेंद्र सिंह दुरपा पंचायत के गौरा- गौरी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

राज परिवार के प्रति सदा ग्राम वासियों का रहा है अपार स्नेह-धर्मेंद्र सिंह शक्ति
सक्ति- सक्ती विधान सभा के दुरपा ग्राम पंचायत में भगवान शिव जी और माता पार्वती की गौरा गौरी पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती के राजा धर्मेंद्र सिंह जनपद सदस्य, कार्यक्रम के अध्यक्ष देवेंद्रनाथ अग्निहोत्री पूर्व मंडी अध्यक्ष सक्ती व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। भोलेनाथ पार्वती की पुजा करते हुए शिव बारात में शामिल हुए ग्रामवासियो द्वारा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा दुरपा की जनता ने राजपरिवार को हमेशा से अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है, राजपरिवार हमेशा जनता के सुख दुःख में हमेशा शामिल रही है, ग्रामवासियों का आशीर्वाद आगे भी ऐसे मिलते रहे। देवेंद्र अग्निहोत्री ने भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्य योजनाओ के बारे में बताया और आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे,ग्राम के सरपंच सूखिराम राठोर, सत्यप्रकाश सिदार, क्षेत्र के जनपद सदस्य, पंच, पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य , ग्राम के गौटिया आदि ,काफ़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *