किरन्दुल- किरन्दुल नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने पार्षदगण,मनोनीत पार्षद तथा पालिका कर्मचारियों को उपहार एवं मिष्ठान भेंट कर दीपों का पर्व दीपावली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से शांति पूर्वक एकता और भाईचारे के साथ दीपावली पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी एच आर गोंदे,डी एस साहू, सुनील जैन, नरेश साहू, गौरीशंकर तिवारी,राजू रेड्डी, पार्षद ईला पटेल,दिनेश प्रसाद,रामकिशोर, राजू कुंजाम,एल्डरमैन एवं पालिका के सभी कर्मचारी गण मौजूद थे।