वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत, 30 घायल

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक बड़ा हादसे होने की खबर सामने आ रही है। जिले के लंका थाना क्षेत्र के हाईवे पर सत्कार होटल के सामने श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। भीषण हादसे में चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। वहीं इस हादसे में लगभग 30 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
पिकअप के ओपन डाले में मजदूर भरे हुए थे। सत्कार होटल के पास पहुंचते ही पिकअप बेकाबू हो गई और पलट गई। पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। मजदूरों को सुरक्षित निकालने के साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। घटनास्थल पर लंका पुलिस पहुंची घायलों को BHU ट्रामा सेंटर अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है।
अब तक चार महिला मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 30 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमे से एक महिला गंभीर है। घायलों की तादाद अभी बढ़ सकती है। घायलों में 9 बच्चे भी शामिल हैं। फ़िलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *