दीपावली त्यौहार मनाने लोग बाजार में कर रहे हैं जमकर खरीददारी

शिवरीनारायण- टेम्पल सिटी शिवरीनारायण जांजगीर चाम्पा जिले का प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र है इस बाजार में जांजगीर एवं बलौदा बाजार जिले के लगभग 25 वर्ग कि. मी. क्षेत्र की जनता अपनी जरूरतों के सामान खरीदने आते हैं वर्तमान में त्यौहारी सीजन चल रहा है बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है धनतेरस के दिन ज्वेलर्स शाप , इलेक्ट्रानिक दुकान , कपड़ा दुकान ,बर्तन दुकान .मिठाई , फल , फूलमाला , घर सजावट सामानों के बिक्रेता और पटाखा आदि दुकानों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई है। नगर के विभिन्न चौंक -चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के दीए , मूर्ति, फूलमाला, पटाखा , मिठाई ,घर सजावट के सामानों आदि के स्टाल लगा हुआ हैं जहां पर सुबह से शाम तक ग्राहको की भीड़ नजर आ रही है। लोग दीपावली त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित हैं त्यौहार मनाने में कोई कमी न रह जाये इसलिए लोग बाजार में घूम -घूम कर अपनी पसंद एवं जरूरत की सामानें खरीद रहे हैं ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *