ट्रैक्टर से 10 लाख का गांजा जब्त, चेंबर बनाकर की जा रही थी तस्करी

बालोद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ट्रैक्टर में शातिर तरीके से अलग चेंबर बनाकर गंजे की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर ट्रैक्टर से 103 किलो गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के सोहतरा गांव का है. जानकारी के अनुसार, पुरुर पुलिस Purur Police को मुखबिर से सूचना मिली की एक लाल रंग के ट्रैक्टर में छिपाकर बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. जिसकी सूचना पर पुरुर पुलिस में सोहतरा गांव पहुंची.

पुलिस की आने की भनक पाकर आरोपी ड्राइवर गांव के हनुमाम मंदिर के पास ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने जब बिना नम्बर प्लेट की एक लाल रंग की ट्रैक्टर की तलाशी ली. इस दौरान ट्रैक्टर में एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला, जिसमें छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा था. पुलिस ने ट्रैक्टर से 103 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 10 लाख 30 हजार रुपये है. वहीं ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *