नदी का जल स्तर बढ़ जाने से स्कूल गए दो दर्जन छात्र सरे छोर में फंसे

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के ग्राम पटकुरा और चिता घुटरी के बीच बहने वाली नदी का जल स्तर बढ़ जाने से स्कूल गए दो दर्जन से अधिक छात्र नदी के दूसरे छोर में फंस गए, मामला मंगलवार शाम 4 बजे का बताया जा रहा है.

बच्चे छुट्टी होने के बाद दूसरे छोर में फंस गए:

दरअसल कुछ दिनों से सरगुजा में लगातार बारिश हो रही इस दौरान नदी नाले उफान पर है मंगलवार को जब पटकुरा के प्राइमरी स्कुल में छात्र पढ़ने गए थे. उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई जिसके बाद नदी का जल स्तर बढ़ गया. जिससे बच्चे छुट्टी होने के बाद फंस गए.

नदी में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों व छात्रों को होती है समस्याएं: 

बता दें कि ग्रामीणों की समस्या सालों से बनी हुई है ग्रामीण नदी पर पुल बनाने की मांग सालों से करते आ रहे है. नदी में पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को बरसात के दिनों में हमेशा से परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं  उफनती नदी को ग्रामीण और स्कूली छात्र जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर होते है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *