CM शिवराज ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

भोपाल: आज पूरे भारत में धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में आज शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी को धनतेरस की बधाई दी है। जी दरअसल मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कू कर लिखा है- ‘ॐ धनवन्तरयै नमः पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई! भगवान धन्वन्तरि आपको स्वास्थ्य धन और माता लक्ष्मी अक्षय धन-धान्य, वैभव का आशीर्वाद दें; इनकी कृपा की अनवरत वर्षा होती रहे और हम सब मिलकर आत्मनिर्भर MP बनायें, यही ध्येय, यही कामना!’
वहीं आगे उन्होंने लिखा है- ‘भगवान धन्वंतरि आपको सदैव निरोगी रखें। आपका घर धन धान्य से भरा रहे और प्रदेश प्रगति के नित नए आयाम स्थापित करे, यही कामना करता हूं।’ वहीं उनके अलावा MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कू किया है। उन्होंने अपने कू में लिखा है, ‘सुख,समृद्धि एवं वैभव के पर्व धनतेरस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें। सबका जीवन सुख-समृद्धि, खुशहाली और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो।’

आगे उन्होंने लिखा है- ‘धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। इस धनतेरस आप की सभी मनोकामनाएं पूरी हों और माँ लक्ष्मी आपके घर सुख-समृद्धि के साथ पधारें, यही मेरी कामना है।’ आप सभी को बता दें कि धनतेरस के दिन से ही 5 दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनरेतरस के दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तन खरीदने की परंपरा हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा के अलावा मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *