काम से 1 महीने की छुट्टी पर जा रहीं कैटरीना कैफ, दिसंबर में है शादी!

बॉलीवुड में नए-नए लवबर्ड्स बने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इस समय जोरों पर हैं। लगातार खबरें आ रहीं हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं हालाँकि अब तक दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। जी हाँ कैटरीना और विक्की कौशल दोनों ने अपनी शादी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालाँकि हर तरफ से अब भी यही खबरें आ रहीं हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं। अब इन सभी के बीच एक बड़ी खबर और सामने आई है कि कैटरीना कैफ विक्की के साथ शादी की तैयारी के लिए अपने काम से लंबी छुट्टी ले सकती हैं।
जी हाँ, एक मशूहर वेबसाइट की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कैटरीना कैफ अपनी शादी की तैयारी के लिए एक महीने का ब्रेक ले सकती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी के प्रचार में व्यस्त है, जो 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होते ही कैटरीना कैफ एक बार फिर सलमान खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी। लेकिन ऐसा भी माना जा रहा है कि टाइगर-3 की शूटिंग 2022 में शुरू हो सकती है, क्योंकि सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शाहरुख खान ने किया है।
हालाँकि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया लेकिन अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख खान दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वहीं इस बीच कैटरीना कैफ को एक महीने का गैप मिल सकता है और वह अपनी शादी निपटा सकती हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 7 से 9 दिसंबर के बीच होगी और यह भी कहा जा रहा है कि शादी राजस्थान के सिक्स सेंस बड़वारा किले में होगी। हालाँकि अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *