धनतेरस आज, धन-वैभव पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार खरीदें चीजें

नई दिल्ली। दिवाली की तरह ही धनतेरस को भी धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हर साल धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 2 नवंबर यानि आज मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर यमपूजा दीपदान रात को किया जाता है। धनतेरस खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार होता है।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस तिथि: मंगलवार, 02 नवंबर 2021
धनतेरस 2021 पूजन शुभ मुहूर्त- शाम 06:18 से 08:11 तक
प्रदोष काल: शाम 05:35 से 08:11 तक
वृषभ काल: शाम 06:18 से शाम 08:14 तक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो वह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। तो चलिए जानते हैं धन-वैभव पाने के लिए राशि के अनुसार आपको किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए-
मेष राशि: धनतेरस पर सोने, तांबे या फिर पीतल की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।
वृष राशि: इस धनतेरस आपको चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।
सिंह राशि: सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
तुला राशि: इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना बढ़िया रहेगा।
वृश्चिक राशि: इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।
धनु राशि: आपके लिए धनतेरस में वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि: इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।
मीन राशि: इस धनतेरस पर आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। आप नए सौदे भी कर सकते हैं जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।
कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए। धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस के दिन आपको दिवाली के दिन होनी वाली लक्ष्मी पूजा के लिए माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की मूर्ति खरीदनी चाहिए। यह आपके लिए सौभाग्य, सुखदायक और शुभता प्रदान करने वाला होगा। माता लक्ष्मी की धन वर्षा करती हुई मूर्ति दिवाली के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *