अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जिनेलिया डिसूजा देशमुख के शो लेडीज वर्सेस जेंटलमैन में अक्सर टीवी की हस्तियां नजर आती हैं। इनके इस शो में सितारे ज्यादातर महिलाओं और पुरुषों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में लेडीज वर्सेस जेंटलमैन में अभिनेता विशाल आदित्य सिंह, प्रिंस नरूला, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और निया शर्मा पहुंचीं।
इस शो में आकर सितारों ने महिलाओं और पुरुष के अधिकारों को लेकर चर्चा की और अपनी राय भी दी। इस चर्चा में निया शर्मा उस समय प्रिंस नरूला पर चिल्लाने लगी हैं, जब वह कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की जीने नहीं देती हैं। फ्लिपकार्ड वीडियो ने शो लेडीज वर्सेस जेंटलमैन से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में विशाल आदित्य सिंह, प्रिंस नरूला, अभिनेत्री काम्या पंजाबी और निया शर्मा एक-दूसरे से चर्चा कहते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो प्रोमो में निया शर्मा कहती हैं, ‘मर्दों को चीजें जताना बहुत पसंद हैं कि हमने किया है।’ इस पर प्रिंस नरूला कहते हैं, ‘और लड़कियां नहीं जातीं ! निया हैरान होते कहती हैं, ‘नहीं।’ इस पर प्रिंस कहते हैं, ‘तुम लोग मर्दों को जीने नहीं देते जताने की बात कर रहे हो। तुम गलत मर्दों से मिली हुई हो।’ उनकी इस बात पर निया शर्मा चिल्लाने लगती हैं और कहती हैं, ‘ मैं बहुत से मर्दों से मिली हूं।’
वहीं काम्या पंजाबी कहती हैं, ‘प्रिंस ने तीन रिलयिली शो जीते हैं, यह बात उन्होंने पता नहीं कितनी बार बोली है।’ सोशल मीडिया पर लेडीज वर्सेस जेंटलमैन शो से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसी शो के एक और वीडियो प्रोमो विशाल आदित्य सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली का नाम लिए बिना कहा है उन्होंने हमेशा अभिनेता को दुख दिए हैं।