प्रियंका चोपड़ा ने लगवाई कोरोना की ‘बुस्टर डोज’

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने लुक और ग्लैमरस अंदाज के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।
इसी बीच अभिनेत्री ने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपने वैक्सीनेशन को पूरा कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लगवा लिया है। तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, बुस्टर शॉर्ट पूरा कर लिया। साथ ही उन्होंने फैंस से वैक्सीन लगवाने का भी आग्रह किया है।
हाल ही में उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीर शेयर की थी। पहली तस्वीर में प्रियंका निक जोनस के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में निक जोनस अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं। इन तस्वीरों का शेयर कर लिखा, आप पर मुझे गर्व है निक जोनस। आपने जो गोल अपने लिए रखा था, उसको हांसिल कर लिया है। इस यादगार सफर को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इस थ्रिलर वेब सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडेन, रोलैंड, मोलर, स्टेनली टुकी और सारा मार्टिन्स भी दिखाई देंगे। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो हाल ही में फिल्म जी ले जरा की घोषणा की थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *