पावर ग्रिड कॉरपोरेशन कुम्हारी के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

कुम्हारी,  रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन कैंपस कुम्हारी में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा विगत 30 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया । इस आयोजन में कॉलेज के छात्र- छात्राओं की स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई साथ ही विजेताओ को पुरुस्कार वितरण किया गया । इस प्रतियोगिता में पुरस्कृत विद्यार्थियों में शालिनी ठाकुर(प्रथम), प्रतिमा विश्वास(द्वितीय), कुणाल संजीव (तृतीय), बी.एडएजुकेशन नीलम ध्रुव (कॉन्सोलेशन प्राइज), वर्षा ठाकुर, बीएससी नर्सिंग रागिनी एवं पूनम रहे.
आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत आपसी सहयोग एवं सामाजिक समरूपता की जानकारी दी गई । इस आयोजन को सफल बनाने में कुम्हारी कैंपस डायरेक्टर एम.के श्रीवास्तव, बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीति गुरनानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय एवं पॉवर ग्रिड के चीफ़ मैनेजर पिनाकी भट्टाचार्य, पी.वी. नायर सीनियर ने छात्रों को सतर्कता जागरूकता अभियान के महत्व को सूक्ष्मतापूर्वक समझाते हुए कहा कि समृद्ध राष्ट्र निर्माण का यह मूलमंत्र है । विद्यार्थियों में उत्साहपूर्ण जिज्ञासा के साथ उपस्थिति देखकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि अब निश्चित ही हम कोरोना जैसे संक्रमण का नाश कर सुखी सम्पन्न भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे । साथ ही शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए समस्त छात्र छात्राओं, प्रतियोगिता विजेताओं को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *