लापरवाही की हदें पार: उफनती नदी में कूदे नशे में धुत दो युवक, Video वायरल

बैतूल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात से नदी नाले उफान पर चल रहे है। वहीं इस बीच बैतूल जिले से लापरवाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नशे की हालत में दो युवक उफनती भढंगा नदी में कूद गए। दोनों ही युवक को तेज बहाव के साथ नदी में काफी दूर तक बहते रहे। इसके बाद किनारे आ गए। जिस किसी ने भी इस नजारे को देखा उनके रौंगटे खड़े हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे दोनों ही युवक चोपना बंगाली कैम्प क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ही शराब के नशे में मदमस्त थे, और इसी दौरान नदी में कूद गए। हालांकि अच्छे तैराक होने की वजह से दोनों बच निकले, वरना उनकी जान भी जा सकती थी।

यह पूरी घटना चोपना थाना क्षेत्र की की बताई जा रही है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर अब तक पुलिस प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है, जहां लोग अपनी जान को जोखिम में डाल चुके है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *