शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली मे शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस रविवार को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली मे शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस रविवार को सामुदायिक भागीदारी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एव विकास समिति के अध्यक्ष अमलेन्दु चक्रवर्ती.सदस्य संदीप दीक्षित, शीला साहू, किरण भदोरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि गणों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विभिन्न आयामों के बारे में चर्चा की गई तथा शिक्षा सप्ताह की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिसमें टीएलएम दिवस, खेल दिवस ,कौशल एवं विकास, मिशन लाइफ इको क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया।अंतिम दिवस में सामूहिक सामुदायिक जन भागीदारी का समाज में क्या महत्व है इसके बारे में अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती एवं प्राचार्य डीके सोनी द्वारा बताया गया।विद्यालय की व्याख्याता रीना आरदा ने विद्यांजलि कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी इसके अंतर्गत विद्यालयों की आवश्यकता अनुसार शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाना, स्वयं सेवक के रूप में शिक्षा देना अध्यापन करना शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से जन सहयोग किया जा सकता है जिसमें आमजन भी अपनी प्रतिभा ,योग्यता अपनी कौशलता का प्रदर्शन कर सकते हैं। जय ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष अमलेन्दु चक्रवर्ती द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा के विकास एवं शाला के प्रबंधन के लिए वे सदैव तत्पर हैं और शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कृती और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। संदीप दीक्षित ने पर्यावरण का विशेष महत्व बताया और उनके द्वारा की गई गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया। शीला साहू ने भारत में संस्कृती का क्या महत्व है और सांस्कृतिक गतिविधियां किसी प्रकार मानव सभ्यता को आगे बढ़ाने में मदद करती है इसके बारे में बताया। किरण भदोरिया ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने पेड़ पौधों को लगाने तथा उनका संरक्षण करने की बात। कही प्राचार्य डीके सोनी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शैक्षणिक ढांचा 5 + 3 + 3 + 4 की विस्तृत जानकारी दी इसके अतिरिक्त उल्लास कार्यक्रम,अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा अधिनियम और आर टी ई के अंतर्गत प्राइवेट विद्यालयों में 25% आरक्षण एवं प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों से अपील की गई की अधिक से अधिक पालकों को इसकी जानकारी देने जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जानकी साहू व्याख्याता द्वारा किया गया। आज के अवसर पर विद्यार्थी एवंशिक्षक गण एस के गंगबेंइर. श्रीति कुंडू मीनाक्षी पर्ते मुकुंदरम बघेल धर्मेंद्र सिन्हा कुमारी गायत्री सतीश कुमार तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *