राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक स्वभावत: सेवा कार्य पहले से करते रहे हैं। संघ स्थापना के समय से ही डॉक्टर हेडगेवार के मूल सिद्धांत में सेवा के बीज हैं। जहां-जहां समाज सेवा की जरूरत है, वहां-वहां काम करना है। इसलिए जगह-जगह संघ के स्वयंसेवक अपनी-अपनी बुद्धि, शक्ति के अनुसार सेवा कार्य कर रहे हैं।
और इसी का एक उदाहरण दंतेवाड़ा जिला के किरंदुल नगर में देखने को मिला जहां लगभग 120 की संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित होकर किरंदुल नगर में बाढ़ पीड़ितों की हृदय विदारक परिस्थितियों को ठीक करने का प्रयास आज दिनांक 28.7.24 को स्वयंसेवकों द्वारा किया गया! राहत कार्य में सहायता के रूप में लोगों के घरों में घुसे मालवे को निकल गया और उनके घरों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया.
