बुआ बनीं सुष्मिता सेन, भाभी चारु के घर आई नन्ही परी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और TV एक्ट्रेस चारू असोपा मां बन गई है। अभिनेत्री के घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी है। चारू ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी लाडली की झलक दिखाई है, जो यूज़र्स द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में चारू अस्पताल में दिखाई दे रही है। अभिनेत्री के पति राजीव सेन भी साथ में नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई है। चारू ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है। राजीव चारू को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीरें शेयर करते हुए चारू ने लिखा है कि, एक बच्ची के माता पिता बनने की खुशी। आपकी प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है। फैंस इन तस्वीरों को जमकर प्यार दे रहे हैं और बधाईयां भी दे रहे हैं। वहीं राजीव ने भी बेबी गर्ल की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने बेटी को गोद में उठाया हुआ है। बता दें चारू ने मई 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा कर फैंस को इस संबंध में गुड न्यूज दी थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *