पूर्व पीएम मनमोहन सिंह डेंगू से हो रहे ठीक, पत्नी गुरशरन कौर ने एम्स के डाक्टरों और स्टाफ को कहा धन्यवाद

पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ठीक होकर घर वापस आ गए हैं। पूर्व पीएम की पत्नी गुरशरन कौर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो अब घर वापस आ गए हैं और डेंगू से रिकवर कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एम्स के डाक्टरों और स्टाफ को धन्यवाद कहा है।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें डेंगू हो गया था। इस दौरान उन्हें बुखार हुआ और इसके बाद उन्हें कमजोरी हो गई, जिस वजह से उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह की उम्र 89 वर्ष है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *