क्रॉप टॉप और हॉट पैंट पहन निया शर्मा ने दिया सिजलिंग पोज

निया शर्मा टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने शोज के अलावा बोल्ड बयानों, तस्वीरों और वीडियो की वजह से भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर निया शर्मा के लाखों फैंस हैं जो उनकी पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। खुद अभिनेत्री भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
अब एक बार फिर से निया शर्मा ने अपने एक वीडियो से सोशल मीडिया तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में उनका काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बोल्ड वीडियो को निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की हॉट पैंट पहनी हुई है। वीडियो में निया शर्मा पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और निया शर्मा के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के फैंस भी उनके बोल्ड अंदाज को काफी पसंद करते हैं।

नागिन फेम निया शर्मा टीवी की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। निया शर्मा आए दिन अपने हॉट ड्रेसेस के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इससे पहले निया शर्मा अपनी एक बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में थीं। तस्वीर में उन्होंने ग्रे कलर का बैकलेस वनपीस ड्रेस पहना हुआ था जो उन पर काफी सूट कर रहा था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *