पलक तिवारी के फैन हुए सलमान खान

श्वेता तिवारी आजकल ख़ुशी से झूम रहीं हैं। जी दरअसल इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो धमाल मचा ही रही हैं लेकिन उनकी बेटी पलक (Palak Tiwari) भी अपना जादू चला रहीं हैं। उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। जी दरअसल, हाल ही में पलक का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है और इस वीडियो में पलक के साथ सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) हैं। दोनों के इस गाने का नाम है बिजली-बिजली (Bijlee Bijlee) है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि पलक और हार्डी का ये साथ में पहला प्रोजेक्ट है।

दूसरी तरफ श्वेता और उनके दोस्तों की तरफ से पलक को पूरा सपोर्ट मिला है और अब इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने पलक की तारीफ कर दी है। उन्होंने पलक के गाने का वीडियो शेयर किया और उनकी तारीफ की है। आप देख सकते हैं सलमान ने लिखा है, ‘बधाई हो इतने जबरदस्त गाने के लिए पलक और हार्डी’। वहीं दूसरी तरफ पलक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”आपकी बहुत आभारी हूं। थैंक्यू सो मच सर।”
आप सभी को बता दें कि पलक और हार्डी संधू के इस गाने के 8 मिलियन व्यूज हो गए हैं। दोनों के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और पलक और हार्डी की केमिस्ट्री भी लोगों के दिलों को छू रही है। इस गाने के जरिए बी प्राक (B Praak), जानी (Jaani) और अरविंदर खैरा (Arvindr Khaira) का रीयूनियन हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले इन्होंने मिलकर साल 2018 में हिट सॉन्ग क्या बात है (Kya Baat Hai) बनाया था जो आज तक मशहूर है। अरविंदर द्वारा डायरेक्ट इस गाने को जानी ने लिखा और इसके क्रिएटर बी प्राक रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *