तिल्दा-नेवरा। नगर के एक निजी हास्पीटल में नि:शुल्क लीवर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर जिला के तिल्दा-नेवरा नगर में संचालित खुशी हास्पीटल में रविवार याने की 21 जुलाई दिन रविवार को निःशुल्क लीवर जांच शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया गया है। इस शिविर में नगरपालिका उपाध्यक्ष व समाज सेवक विकास सुखवानी का विशेष योगदान होगा। निःशुल्क लीवर परिक्षण शिविर को लेकर खुशी हास्पीटल के संचालक डां भोजराज मोहनानी ने बताया कि लीवर परिक्षण मे निजी तौर पर आठ से दस हजार रुपए तक की लागत लगती है , वहां पर परीक्षण खुशी हाईस्पीटल के सौजन्य से निःशुल्क किया जा रहा है।
