बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने जीता फिल्म फेयर इंटरनेशनल आइकन ऑफ द ईयर का अवार्ड

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इस वर्ष फिल्म फेयर इंटरनेशनल आइकन का अवार्ड हासिल किया है। इस सफलता के पीछे अभिनेत्री की कड़ी मेहनत है। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने विदेशों में हुए सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मफेयर पुरस्कार में नजर आई। अभिनेत्री ने हाल ही में मोहम्मद रमदान के साथ अंतरराष्ट्रीय गीत वर्साचे बेबी में दिखाई दी थी। इस म्यूजिक वीडियो के लिए अभिनेत्री की खूब प्रशंसा हुई थी। अभिनेत्री ‘वर्साचे बेबी’ के साथ इंटरनेशनल लेवल पर अपने कदम आगे बढ़ा रही है।
वही उर्वशी रौतेला को हाल ही में मध्य पूर्व में आयोजित फिल्मफेयर अवार्डों में इंटरनेशनल आइकन ऑफ द ईयर से नवाजा गया था। अभिनेत्री कृतज्ञता से भरी हैं तथा पहले से कहीं ज्यादा प्रेरित महसूस करती हैं। पुरस्कार प्राप्त होने के पश्चात् अभिनेत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उर्वशी सिल्वर हैवी एम्बेलिश्ड डिज़ाइनर सिल्वर हाई स्लिट कट ड्रेस तथा लॉन्ग हाई पोनी टेल में दिखाई दे रही है।

इस दौरान अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्मफेयर अवार्ड से संबंधित कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए है। वीडियो में अभिनेत्री अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को कैप्शन दिया, “थैंक यू फिल्मफेयर” इंटरनेशनल आइकन ऑफ द ईयर “2021 अवार्ड ” वही बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो, उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल मूवी के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन का किरदार अदा करेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *