पत्नी की जिद से गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की हत्या की

सागर। मध्य प्रदेश में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर एमपी के सागर से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पत्नी की जिद से गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला जिले के मालथौन थानाक्षेत्र के ग्राम धौर्रा से सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुशवाहा से उसकी पत्नी मोहनी मायके जाने की जिद कर रही थी। लेकिन पति राजेश जाने नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और आरोपी पति राजेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जिसमें पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला के छोटे-छोटे छः बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की उम्र 7 साल से कम बताई गई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *