रायपुर। भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दिया । जिससे प्रबल प्रताप जूदेव को चोंटे आई है। जूदेव के बेहतर उपचार के लिये उन्हें रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है ।वहीं उनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है की यह हादसा मुंगेली जिले के सरगांव के पास रायपुर से बिलासपुर जाते समय हुआ है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और चालक राम गणेश यादव (34) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है ।