पत्नी ने की आत्महत्या तो गम में पति ने भी दी जान

हरियाणा: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे बेलदार व उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बेलदार सुबह ट्यूबवेल चलाने गया था। जब वह वापस लौटा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। उसके बाद उसने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल police मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव निवासी बलवंत (50) जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। हालांकि फिलहाल उनकी

duty सुबह-शाम ट्यूबवेल चलाने के लिए लगी थी। वह विभाग के स्टाफ क्वार्टर में पत्नी वीना के साथ रहते थे। वह सुबह Tube Well चलाने के लिए गया था। जब वह वापस लौटा तो उनकी पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उनकी हालत खराब देखकर पड़ोसी सहकर्मियों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती का एक बेटा व एक बेटी है। उनका बेटा चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट जॉब कर रहा है। वहीं उनकी बेटी विवाहित और फिलहाल कनाडा में रह रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी उनके बेटे को दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *