थाने में घुसकर 2 युवकों ने बचाई अपनी जान, कार में तोड़फोड़

रायपुर। बेलगाम रफ़्तार से चलते वाहनों से सडक़ों पर न आमजन ,न पशु सुरक्षित हैं। सदर बाजार में बीती रात को जमकर हंगामा हुआ और एक कार में जमकर तोडफ़ोड़ की गई।

आमापारा इलाके में नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए 2 गौवंश को टक्कर मारकर फरार हो रहा था। इस कार का पीछा कर आक्रोशित युवकों ने सदर बाजार में रोककर तोडफ़ोड़ की। कार सवार चहक शुक्ला और राजेश चौधरी अपनी जान बचाकर कोतवाली जा घुसे। कोतवाली पुलिस ने युवक को आक्रोशित भीड़ से बचाकर आजाद चौक पुलिस को सौंप दिया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *