शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया bagiya पहुंचे इस दौरान हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव परदेशी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और आरंग विधायक भी है। बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय ष्शाला प्रवेशोत्सवष् कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *