सूरजपुर। स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के इरादे से पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई आत्मानंद स्कूलों में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। लापरवाही की एक और खबर सूरजपुर जिले से सामने आई है, जहां बच्चों को एक्सपायरी बिस्किट expired biscuits दिया गया है। मामला सामने आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मामला डांडकरवा आत्मानंद स्कूल का है, जहां बच्चों को खाने के लिए एक्सपायरी डेट का बिस्किट दिया गया है। मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि आत्मानंद स्कूल में लापरवाही का ये पहला मामला नहीं है, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।