आगामी 24 घंटो के लिए बारिश का येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम Season का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है. आज यानी गुरुवार को भी राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं और सुबह से बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर भारी बारिश की संभावना जताई है. अगले 24 घंटे में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है. जून के आखिरी दिनों में बारिश में कमी आई थी. जुलाई में इसकी भरपाई होने की संभावना है. दो दिन बाद प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. रायपुर, दुर्ग और बस्तर में बारिश कम हुई है. राजधानी में अब तक 180.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

Chhattisgarh: आगामी 24 घंटो के लिए बारिश का येलो अलर्ट

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *