दूसरा जनदर्शन में भी उमड़ी भीड़, आम जनता में अभूतपूर्व उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन आज है। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आमजन मुख्यमंत्री निवास पहुंचे है। आम जनता में अभूतपूर्व उत्साह नजर आ रहा है। दिव्यांगजनो के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था है। मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण हो रहा है।

सहयोग केंद्र में आज मंत्री लखनलाल देवांगन रहेंगे आज (4 जुलाई) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। 5 जुलाई को मंत्री दयालदास बघेल और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा लोगों से मिलेंगे। इसके बाद 8 जुलाई को उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, 9 जुलाई को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ प्रदेश महामंत्री रामजी भारती कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *