आर्यन को जमानत मिलते ही शाहरुख़ से मिलने पहुंची मलाइका

बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिल गई है हालाँकि अभी वह जेल से बाहर नहीं आए हैं। वहीं दूसरी तरफ आर्यन को जमानत मिलने के बाद उन्हें और उनके परिवार को लोगों द्वारा खूब बधाई दी जा रही है। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शामिल है जो ट्वीट के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस लिस्ट में महीप कपूर। उनकी बेटी शनाया कपूर, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) तक के नाम शामिल है। मलाइका अरोड़ा तो शाहरुख़ के घर मन्नत उनसे मिलने भी पहुंची थी।
अब उस दौरान के फोटोज सामने आए हैं जो आप देख सकते हैं। फोटोज में नजर आ रहा है कि मलाइका अरोड़ा अपनी कार में बैठी है, वहीं उनके साथ और भी लोग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में मलाइका, शाहरुख के घर के अंदर जाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने एक ट्वीट किया है और ख़ुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘मैं बहुत खुश हूं कि आर्यन खान को जमानत मिल गई है, लेकिन एक ऐसी व्यवस्था से भी बहुत परेशान हूं जिसने एक युवक को 25 दिनों से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रखा, जो उसने कभी नहीं किया। इसे बदलना होगा !!! भगवान आपका भला करे’।
आप सभी जानते ही होंगे कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। NCB की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो 2 अक्टूबर को समुद्र के बीच में गोवा जा रही थी। इस मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आर्यन की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों का सपोर्ट शाहरुख खान को मिला, इस लिस्ट में सलमान से लेकर ऋतिक तक का नाम शामिल रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *