सक्ती :– राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को लेकर शिक्षा जिला शक्ति के सभी स्कूलों में तैयारियां शुरू की जा चुकी है। कक्षा तीसरी पांचवी आठवीं और दसवीं के बच्चों को ओएमआर शीट सही तरीके से भरना सिखाया जा रहा है राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे अभ्यास के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति से अभ्यास प्रश्न पत्र प्रदाय किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपलब्धि मुख्य सर्वे एनसीआरटी नई दिल्ली द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2021 को पूरे भारत में एक साथ आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसके आधार पर विद्यार्थियों के स्तर का आंकलन किया जाता है। जिले के समस्त विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे से पूर्व एक साथ दिनांक 26 अक्टूबर 2021 एवं 09 नवंबर 2021 को मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रदाय किया जा रहा है । विकासखंड सक्ती,डभरा, मालखरौदा एवं जैजैपुर के बीईओ, एबीईओ, बीआरसी संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों द्वारा इस उपलब्धि सर्वे की सतत अवलोकन एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती मीता मुखर्जी मेडम, डाईट जांजगीर के सहायक प्राध्यापक एन एल प्रधान एवं सुरेश कुमार जायसवाल प्रभारी प्राचार्य खैरा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
डीईओ ने किया प्रथम मॉक टेस्ट का निरीक्षण
जिला शिक्षाधिकारी सक्ती मीता मुखर्जी द्वारा दिनांक 26 नवंबर 2021 को जिले में आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के प्रथम मॉक टेस्ट का निरीक्षण शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेंदरी विकासखंड शक्ति पहुंचकर किया। इनके द्वारा विद्यार्थियों से कक्षा अनुरूप प्रश्न पूछ कर उनके शिक्षा के स्तर की जांच की एवं ओएमआर शीट भरने के लिए कहा गया, जिसे विद्यार्थियों द्वारा सही सही भरा गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त शिक्षकों को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को गंभीरता से लेने एवं विद्यार्थियों को सतत अभ्यास कराते रहने के लिए निर्देशित किया।