‘मैं पत्नी को नहीं झेल सकता, मुझे जेल में डाल दो’, गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचा युवक

दुनियाभर से कई तरह की चौकाने वाली खबरें आती रहती हैं। अब हाल ही में भी एक चौकाने वाली खबर आई है जिसके चर्चे पूरे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। जी दरअसल यह मामला इटली का है। यहाँ गुडोनिया इलाके में एक शख्स पुलिस के पास पहुंचा और उसने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद पुलिस के तो होश ही उड़ गए। जी दरअसल उसने अपनी पूरी कहानी पुलिस को सुनाई और कहा कि, ‘उसे जेल में शिफ्ट किया जाए क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता है।’
युवक का कहना है कि ‘पत्नी के साथ घर में रहने से बेहतर है कि वह जेल में रहे।’ एक रिपोर्ट को माने तो युवक मूल रूप से अल्बानिया का रहने वाला है। उसने पुलिस से कहा कि, ‘पत्नी के साथ घर में रहना काफी तकलीफदेह है क्योंकि मेरी घरेलू जिंदगी नर्क हो गई है, मैं और नहीं झेल सकता, मैं जेल जाना चाहता हूं।’ वहीं इस मामले में पुलिस ने उससे पत्नी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पूछा कि ‘क्या वह शख्स से झगड़ा करती है या किसी अन्य कारणों से दोनों अलग होना चाहते हैं।’
ऐसा इसलिए क्योंकि शख्स खुद कई मामलों में आरोपी है। पुलिस का कहना है युवक को हाल ही में ड्रग से जुड़े अपराध को लेकर कई महीने से हाउस अरेस्ट में रखा गया था और उसे अभी कुछ साल और हाउस अरेस्ट में ही रहना था। वह जमानत पर बाहर था लेकिन जब वह पुलिस के पास पहुंचा तो उसे एक अन्य मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसके बाद अधिकारियों ने उसे जेल में डाले जाने का आदेश दे दिया। अब उसी युवक के अनुरोध को पुलिस ने मानते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है। हालाँकि युवक की यह कहानी वायरल हो गई है और लोग इस पर युवक के मजे ले रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *