केरल: गर्भवती हुई 12वी की छात्रा, YouTube की मदद से दिया बच्चे को जन्म

केरल से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के मलाप्पुरम में जो कुछ हुआ वह सभी के होश उड़ा गया। बताया जा रहा है यहां 17 साल की लड़की प्रेमी के साथ कथित शारीरिक संबंध के बाद गर्भवती हो गई और उसके बाद घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर उसने बच्चे को जन्म भी दिया। इस मामले में लड़की के परिवारवालों को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है पुलिस ने बीते बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। इस मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करके मां और बच्ची को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं।
पुलिस का कहना है लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है। इस मामले में युवक को पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। पुलिस का कहना है लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। आगे पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है।
आगे पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। बताया जा रहा है, लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है और उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इस वजह से उन्हें बच्ची के गर्भवती होने के बारे में कुछ पता नहीं चला। लड़की के संबंध 21 साल के युवक के साथ थे और दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *