जेसीआई रायपुर रायल कैपिटल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सीए आदित्य मित्तल अध्यक्ष, सीए आकर्ष अग्रवाल बनाए गए सचिव, जेसीआई के संरक्षक एवं सलाहकार राजेश अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुए नए वर्ष के निर्वाचन
सक्ति-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्था जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल के वर्ष- 2022 के नई कार्यकारिणी के निर्वाचन आम सभा जेसीआई सुपर चैप्टर के चेयरमैन पीपीपी जे एफ आर संरक्षक, सलाहकार राजेश अग्रवाल (वृंदावन) की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ
जिसमें नए वर्ष के लिए गठित कार्यकारिणी में सीए आदित्य मित्तल को जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल का नया अध्यक्ष एवं सचिव के रूप में सीए आकर्ष अग्रवाल को बनाया गया तथा, इस अवसर पर जेसीआई सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सचिव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
तो वही नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव ने भी आने वाले दिनों में जेसीआई की शाखा को मजबूत करने एवं सक्रियता के साथ समस्त कार्यों का क्रियान्वयन करने की बात कही
वही इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव सीए आकर्ष अग्रवाल ने कहा कि आज जेसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी एवं दायित्व दिया है, वे पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जेसीआई के संगठन को एवं जेसीआई की रायपुर रॉयल कैपिटल शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान देंगे, साथ ही संरक्षक एवं सलाहकार राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में वे निरंतर समस्त कार्यों का सक्रियता के साथ क्रियान्वन करेंगे
उल्लेखित हो कि जेसीआई की रायपुर रायल कैपिटल शाखा के गठन से सभी सदस्य में उत्साह है, एवं नवनियुक्त अध्यक्ष तथा सचिव भी सदैव समस्त कार्यों में सक्रिय एवं सजग रहते हैं, जेसीआई की रायपुर रॉयल कैपिटल शाखा निरंतर सक्रियता के साथ कार्यरत हैं, एवं विगत वर्षों भी समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हुआ है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *