जल्द पापा बनने वाले है वरुण धवन! इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार वरुण धवन ने पिछले दिनों ही वाईफ नताशा दलाल के साथ अपना फर्स्ट करवाचौथ मनाया, जिसकी फोटोज उन्होंने प्रशंसकों के साथ भी साझा कीं। इन फोटोज में नताशा दलाल बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। नताशा दलाल एवं वरुण धवन की जोड़ी प्रशंसकों के लिए बहुत पसंद है, जिस वजह से इनकी फोटोज इंटरनेट पर आग की भांति फैल गईं। इन फोटोज को देख प्रशंसकों ने एक चीज नोटिस की, जिसके कारण वरुण धवन सुर्ख़ियों में आ गए हैं।
वास्तव में करवाचौथ की फोटोज में वरुण धवन अपनी वाईफ नताशा दलाल के पेट पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। वरुण धवन के इस केयरिंग अंदाज को देख प्रशंसक मान रहे है कि नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के अभिनेता जल्द ही पिता बन सकते हैं। प्रशंसक वरुण की फोटोज पर निरंतर कमेंट करके बधाई दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट में पूछा है, ‘क्या नताशा प्रेग्नेंट है?’ तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा है, ‘बधाई हो बद्री भैया…।’

वही वरुण धवन और नताशा दलाल की ओर से अभी तक प्रेग्नेंसी की खबरों पर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में कहना कठिन है कि इंटरनेट पर फैल रही खबरें सही हैं या फिर गलत। वही बात यदि वरुण धवन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो उनकी कुली नम्बर 1 ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को उनके पिता डेविड धवन ने बनाया था। मूवी कुली नं 1 को जुड़वा 2 जैसा प्यार नहीं मिला मगर ओटीटी पर इस मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *