तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत कई घायल

 कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय वसंत चव्हाण कार चला रहे थेएक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना Rajarampuri में अपराह्न सवा दो बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चव्हाण घायल हो गए थे और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आ रही है और उसने कुछ दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी।अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग टक्कर के कारण हवा में उछल गए थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय Kolhapurविश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चव्हाण राजारामपुरी की ओर जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि घायल कार चालक को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, Post-mortem reportआने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *