हार की ओर बढ़ीं स्मृ‍ति ईरानी, मोदी सरकार के कई मंत्री पीछे

रुझान देखकर कांग्रेस ऐक्टिव हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बातया जा रहा है कि कांग्रेस टीडीपी और जेडीयू के साथ संपर्क साधने जा रही है। बता दें कि ये दोनों ही दल हाल ही में एनडीए में शामिल हुए थे। फिलहाल आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ पीछे चल रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बना ली है। चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय पीछे हैं। वाराणसी में अजय राय पीछे चल रहे हैं। मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं। फिलहाल

एनडीए 291 सीटों पर आगे है और 230 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है।

ओडिशा की पुरी सीट से संबित पात्रा आगे चल रहे हैं। वहीं राजस्थान की बीकानेर सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आगे हैं। कोटा लोकसभा सीट से ओम बिड़ला आगे चल रहे हैं। गांधीनगर सीट से अमित शाह जीत रहे हैं। हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।
मेघालय की एक सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है और यहां कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उत्तर प्रदेश में क्लोज फाइट चल रही है। इंडिया गठबंधन 40 तो एनडीए 39 सीटों पर आगे है। अमेठी सीट पर केएल शर्मा 17 हजार वोटों से आगे हैं। संजीव बालियान 14 हजार वोटों से पीछे हैं। रामपुर से एसपी कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *