घर में महिला का शव मिला

जांजगीर। ग्राम लछनपुर में घर में महिला का शव मिला है। गजेंद्र कुमार जगत निवासी लछनपुर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम लछनपुर का सुखीसोनी पति रवि सोनी उम्र 34 साल निवासी केरा झरिया लछनपुर अपने घर में मृत हालत में पड़ी है। जिस सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग कायम किया। वही जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम लछनपुर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद मृतिका के शव का जिला अस्पताल जांजगीर में पोस्ट मार्डम कराया गया। पीएम रिपोर्ट मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह सम्पूर्ण जानकारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी ने दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *