पंजाब हमारे भारत की पहचान और पवित्र भूमि है गुरुओं की : पीएम मोदी

पंजाब। प्रधानमंत्री मोदी होशियारपुर पंजाब में विशाल फतेह रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा, पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है। आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना। आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है।

दमदार सरकार…

जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे।

जो दुश्मन को घर में घुसकर मारे।

जो भारत को आत्मनिर्भर बनाए।

जो भारत को समृद्ध बनाए।

आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं, तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है, तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं। बीते 10 वर्षों में हमने गरीब से गरीब को मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। आज किसी भी गरीब, दलित, वंचित मां की संतान को भूखे पेट नहीं सोना पड़ता। आज किसी गरीब महिला को अपनी बीमारी छिपाने की मजबूरी नहीं है। गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास जी की प्रेरणा है।

गुरु रविदास जी कहते थे-

ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न

छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न।

https://twitter.com/i/broadcasts/1yoJMwALbanKQ

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *