अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की बाराद्वार शाखा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
सक्ति- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन मे अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की बाराद्वार शाखा द्वारा 26 अक्टूबर को बाराद्वार शहर में कोविड-19 काल में विभिन्न माध्यमों से अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन बाराद्वार इकाई की अध्यक्ष श्रीमती उषा कलानोरिया के नेतृत्व में बाराद्वार के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे,साथ ही मंचस्थ अतिथियों में पुलिस थाना बाराद्वार के प्रभारी लखेस केवट, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ विजय लहरें की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग सेवाएं देने वाले कोरोनावायरस को सम्मानित किया,इस दौरान महिला सम्मेलन की अध्यक्ष उषा कलानोरिया ने कहा कि पूरे भारत देश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को कोविड-19 के टीकाकरण का 100 करोड़ लक्ष्य पूर्ण होने पर यह सम्मान समारोह किया जा रहा है
तथा बाराद्वार शहर में भी कोविड-19 कॉल में स्वास्थ्य चिकित्सक,कर्मी, स्वच्छता कर्मी, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया के साथी सहित विभिन्न संस्थाओं ने भी सेवा के कार्य किए हैं,तथा सभी ने अपने आपको सुरक्षित रख कर लोगों को सुरक्षित रखने का कार्य करते हुए एक जागरूकता के लिए भी अपना योगदान दिया है
तथा इसी परिपेक्षय्य में आज अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की बाराद्वार शाखा द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित इस कोरोना योद्धा सम्मान के लिए सम्मान के पूरी समिति को आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया, तथा सभी कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
