ट्रेलर वाहन ने रौंदा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी दी। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्से में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर में 3 घंटो तक चक्का जाम किया। पुलिस टीम और प्रशासन के अधिकारियों ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, जावलपुर का रहने वाला कलेश्वर साहू (24) बाजारों में जाकर चना बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की देर शाम बलौदा से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। तभी नैला की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन से उसे सामने से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में युवक कलेश्वर साहू अपनी बाइक से गिरकर दूर सड़क पर जा गिरा।

वहीं ट्रेलर वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक कलेश्वर साहू को गंभीर चोट लगने की वजह से उसने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को होने पर मौके पर पहुंचे। जहां नगपुरा-जावलपुर मुख्य मार्ग को बंद कर चक्का जाम किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *