Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u885799198/domains/thethinkmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
महाराष्ट्र के डोंबिवली में बॉयलर फटने से 4 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई - The Think Media

महाराष्ट्र के डोंबिवली में बॉयलर फटने से 4 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई

महाराष्ट्र के डोंबिवली में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक सुनाई दी। राहत और बचाव कार्य जारी है

 महाराष्ट्र के डोंबिवली के एमआईडीसी (MIDC) इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। चार से अधिक दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं हैं।

डोंबिवली केमिकल कंपनी में ब्लास्ट की वजह से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए हैं। वहीं डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट की घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। इस ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है, उन्होंने कहा कि- डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई है। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रहे हैं, एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *