सक्ति– शैक्षणिक जिले शक्ति की जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने 26 अक्टूबर को शक्ति विकासखंड के ग्राम- सेंदरी के शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को नेस की परीक्षा के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया, तथा मुखर्जी ने विद्यालय के बच्चों को आगामी दिनों में नेस की परीक्षा को लेकर विभिन्न जानकारियां दी, तथा ओएमआर मार्कशीट भरने के संबंध में भी उनसे सवाल पूछे, एवम उन्हें पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया, तथा विद्यालय के बच्चों ने भी ओएमआर मार्कशीट को भरने के बारे में अच्छे से बताया एवं इस दौरान विद्यालय के बच्चों का नेत्र परीक्षण भी किया गया, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के सभी बच्चों से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं अध्यापन कार्य के बारे में भी जानकारी ली, तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से भी उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप बच्चों को शिक्षा की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाने की बात कही, साथ ही मीता मुखर्जी ने कहा कि नेस की परीक्षा में सभी बच्चे पूर्ण रूप से सफल हो, तथा मेहनत कर इस परीक्षा में भाग लें, यही महत्वपूर्ण है

उल्लेखित हो कि शैक्षणिक जिला सकती की जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी जिले के सभी विकासखंडों में निरंतर अपना प्रवास कर शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता के साथ स्कूली बच्चों से सीधे रूबरू होकर उन्हें समय-समय पर विभिन्न जानकारियां प्रदान करती हैं, साथ ही शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी वे सीधे बच्चों से चर्चा करते हुए उसके संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी आवश्यक दिशा निर्देश देती रहती है