अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर ने के. के. कुशवाह (टी.आई) गुढ़ियारी थाना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज भारतीय रेल यातायात सेवा(IRTS) के अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर ने के. के. कुशवाह (टी.आई) गुढ़ियारी थाना रायपुर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

के. के. कुशवाह (टी.आई) गुढ़ियारी थाना द्वारा रेलवे स्टाफ हार्दिक दास (एम टी एस) के साथ हुई मारपीट की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उसका फ़ोन दिलवाने में केस को त्वरित समाधान कर उनके कार्य समर्पण के लिए उनकी सराहना की। इस तरह के रेलवे परिसर में सामाजिक अपराधिक गतिविधियों पर त्वरित संज्ञान प्रशंसनीय कार्य हैं। इस अवसर वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *