स्पेशल ट्रेनों में पेंट्रीकार न होने पर खान पान हेतु अधिकृत वेंडरो की सक्रिय भूमिका
रायपुर – मई एवं जून महीने में जब स्कूलों की छुट्टियाँ शुरू होती है, शादी ब्याह एवं त्योहारों का भी समय होता है, ऐसे में स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहूत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है। इन सभी को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए योजनबद्ध तरीके से कार्य किया जाता है। रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्पेशल ट्रेन एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्पेशल ट्रेनों में पैंट्रीकार का प्रावधान नहीं रहता है इस हेतु जिन स्टेशनों पर ट्रेन रूकती है उन स्टेशनों के वेंडर को निर्देशित किया जाता है कि वह यात्रियों की सुविधा के अनुसार निर्धारित दरों पर खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक सफर करने में असुविधा न हो। रायपुर रेल मंडल में लगभग 210 से अधिक वेंडर को निर्देशित किया गया है कि वह ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था का उचित ध्यान रखें।
सामान्य श्रेणी के कोच की यात्रियों के लिए सामान्य श्रेणी कोच के सामने किफायती दरों पर भोजन की व्यवस्था रहती हैं यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल हेतु रेलवे स्टेशनों पर प्याऊ की व्यवस्था एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।