डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किए राजमाता के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

ग्वालियर। राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रानी महल में रखा गया है। मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सभी ने राजमाता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राजमाता के श्री चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है। सिंधिया परिवार के साथ-साथ ग्वालियर चंबल संभाग पूरा मध्य प्रदेश शोकाकुल है। मां की छाया बहुत बड़ी छाया होती है, आदरणीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को इस दुख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें।

BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि ‘श्रद्धय राजमाता जी को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम सभी के लिए यह दुख की घड़ी है। राजमाता हमारे बीच में नहीं है और ऐसी दुख की घड़ी में हम सब सिंधिया परिवार के साथ खड़े हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं उनको श्री चरणों में स्थान दें। माननीय सिंधिया जी से लेकर परिवार के सभी सदस्यों को इसे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा स्वर्गीय राजमाता साहब के निधन पर हम श्रद्धांजलि देने आए हैं। मां का जाना किसी भी व्यक्ति के लिए दुखद होता है हमारे नेता सिंधिया जी की माता जी का निधन हुआ है। निश्चित रूप से पूरे प्रदेश में सिंधिया परिवार का बड़ा योगदान रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *